Chandigarh Mohali Border Violence|Sikh Prisoners Release|चंडीगढ़ बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण,धरना शुरू

2023-02-09 18

#Chandigarh #Violence #SikhPrisonersRelease
चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को हिंसक झड़प हुई थी। गुरुवार दोपहर को प्रदर्शनकारियों का 31 सदस्यीय जत्था मोहाली से चंडीगढ़ की तरफ रवाना हुआ। जगतार सिंह हवारा के पिता गुरचरण सिंह जत्थे की अगुवाई कर रहे हैं। आगे पुलिस चल रही है और पीछे पीछे जत्था। दो वकील भी साथ में मौजूद हैं।  एंटी राइट पुलिस भी मौजूद है। बुधवार को चंडीगढ़ पुलिस द्वारा लगाए गए आरोप के बाद आज मोहाली पुलिस सतर्क है। जत्थे को चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं करने दिया गया। पहले ही नाकेबंदी कर मोहाली पुलिस ने जत्थे को रोक लिया है। सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए संगत सड़क पर बैठ गई है।

Free Traffic Exchange